{"_id":"ae2e1f1aab7c62d6fb8dfe6f8e4a8a4c","slug":"billhor-block-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाओं के बीच भरे गए ब्लाक प्रमुख के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाओं के बीच भरे गए ब्लाक प्रमुख के पर्चे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों में शुक्रवार को सुबह से शाम तक ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन कराने की सरगर्मी रही। चौबेपुर और शिवराजपुर में छिटपुट घटनाओं होने के बाद जिला प्रशासन सतर्क रहा।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने मोर्चा संभालते हुए शांति पूर्ण नामांकन कराने के लिए विकास खंडों का निरीक्षण किया। देर शाम तक बिल्हौर में चार, ककवन में दो, शिवराजपुर में एक और चौबेपुर में दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
बिल्हौर विकास खंड के आरओ अलख निरंजन मिश्रा, बीडीओ सच्चिदानंद प्रसाद ने ब्लाक प्रमुख के नामांकन पत्र जमा किए। पहला नामांकन सपा समर्थित अनिल कटियार ने किया इसके बाद बारी-बारी से शालिनी, सुषमा और गगन सिंह ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए पर्चा भरा।
विज्ञापन
आरओ ने बताया कि नामांकन के निर्धारित समय तक कुल चार प्रत्याशियों ने छह नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन नाम वापस भी लिए जाएंगे, इसके बाद सात फरवरी को मतदान होगा।
चौबेपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दिन सपा के अनुभव शुक्ला और चौधरीपुर गांव की कमला देवी ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान चौधरीपुर से ब्लाक प्रमुख का पर्चा भरने आईं कमला देवी और अनुभव शुक्ला के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, लेकिन पुलिस के सक्रिय हो जाने के बाद मामला कंट्रोल किया जा सका।
सूचना पर डीएम और एसएसपी ने कमला का नामांकन अपने सामने ही दाखिल कराया।शिवराजपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड का ब्लाक प्रमुख बनने के लिए कार्यालय में निर्धारित समय शाम तीन बजे तक मात्र एक ही पर्चा दाखिल हुआ। ब्लाक प्रमुख पद के लिए मात्र एक ही पर्चा सपा समर्थक राजेश कोरी का होने से पत्रों की जांच होने के बाद उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
आरओ वीके सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के लिए कुछ तीन पर्चों की बिक्री हुई थी, सबसे पहले राकेश कोरी ने ही पर्चा दाखिल किया। नामांकन के लिए दोपहर बाद आए पंकज और राजेश कोरी के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी ने लाउड स्पीकर से घोषणाकर सभी से नामांकन करने की अपील की, जिसके बाद भी कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया। सपा के बबलू मिश्रा, रीशू यादव, शिव त्रिपाठी अमित वर्मा, मोनू त्रिवेदी, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
ककवन समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड का ब्लाक प्रमुख बनने के लिए समाजवादी पार्टी का सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक और मंत्री अरुणा कोरी, जिलाध्यक्ष सपा महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सतेंद्र दुबे उर्फ राजू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि, दूसरा पर्चा बसपा के पूर्व बिल्हौर विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर की पत्नी निर्मला दिवाकर ने अपने समर्थकों के साथ पर्चा भरा। ब्लाक प्रमुख पद के लिए कुल दो ही पर्चे दाखिल हुए।