फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Bikers gang fired 3.20 lakhs from collection Amin

बाइकर्स गैंग ने संग्रह अमीन से 3.20 लाख उड़ाए

Wed, 03 Jan 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Bikers gang fired 3.20 lakhs from collection Amin
फोटो-02एकेबीपी-02 व 03-पीड़ित व बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार सिंहा से पूछताछ करते एसपी रतनकांत पांडेय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े संग्रह अमीन से 3.20 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। घटना की सूचना पर एसपी रतनकांत पांडेय और एएसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचाकर अमीन से पूछताछ की। एसपी आरके पांडेय ने घटना का खुलासे के जिम्मा थाना प्रभारी और स्वॉट टीम को सौंपा है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के रामगंज मोहल्ला निवासी अजयकांत दीक्षित संग्रह अमीन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मकान बनवाने के लिए बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकबरपुर शाखा से 3.50 लाख रुपये का पर्सनल लोन कराया था। मंगलवार को खाते से 3.20 लाख रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे थे। रूरा रोड पर अचानक बाइक खराब होने पर मरम्मत के लिए सलमान मिस्त्री की दुकान रुके थे। वह बाइक खड़ी करके पास में दूसरी दुकान से पान मसाला लेने चले गए। रुपयों से भरा बैग बाइक में ही टंगा था। इस दौरान अपाचे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और बाइक में टंगा बैग निकालकर हाईवे की ओर भाग निकले। शोर मचाने पर सलमान मिस्त्री ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आहित्याबाई होल्कर इंटर कालेज के पास उसे पीछे आते देखकर बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। जिससे मिस्त्री घबरा गया और बाइक रोक ली। इसके बाद बदमाश बारा जोड़ की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

इधर, पीछे से सलमान के पास पहुंचे संग्रह अमीन ने लुटेरों के हाथ न लगने पर डायल-100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। अमीन ने बताया कि बैग में रुपयों के अलावा एटीएम और पासबुक समेत कई सरकारी दस्तावेज थे। एसपी का कहना है कि अमीन की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed