{"_id":"58276e1b4f1c1ba16fb3b3b7","slug":"bike-skidded-and-fell-into-a-ravine-killing-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक की बाइक फिसल कर खड्ड में गिरी मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बाइक फिसल कर खड्ड में गिरी मौत
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली क्षेत्र के मैथा-लालपुर रोड पर शनिवार को एक मोड़ के पास बाइक सवार बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट और काफी देर तक पानी में पड़े रहने से युवक की मौत हो गई। बता दें कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक के पिता ने फौती सूचना पुलिस को दर्ज कराई है। हेलमेट भी नहीं लगाए था। उसके पास से मोबाइल व नकदी सही सलामत मिली।
कन्नौज जिले के काजीपुर गांव निवासी अनूप पुत्र ओमप्रकाश की ससुराल शिवली क्षेत्र के छतेनी गांव में है। पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह ससुराल जाने के लिए निकला था।
मैथा-लालपुर रोड पर मैथा से थोड़ा चलकर एक मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। शनिवार भोर में खड्ढ के पास बाइक पड़ी होने व युवक की लाश पड़े होने की सूचना से बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कोतवाली व मैथा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
युवक के जेब से एक देसी शराब का क्वार्टर पुलिस ने बरामद किया। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि 8100 रुपये व दो मोबाइल मृतक के पास से मिले। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।