{"_id":"5ba00915867a557f5742dc2a","slug":"bike-rider-two-died-in-roadside-tractor-standing-in-the-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक।
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड पर सोमवार की देर शाम एक ही बाइक पर सवार चार युवक रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा टकराए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, दो को गंभीर हालत में सीएचसी घाटमपुर से देर रात हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। हादसा कानपुर रोड पर स्थित धरमपुर बंबा के निकट हुआ।
सोमवार की देर शाम करीब 8.30 बजे बिधनू थानाक्षेत्र के गांव चकेरी कल्यानपुर निवासी रवि (30) और दिलीप (29) के अलावा सतरहुली (घाटमपुर) निवासी दिनेश (30) और ग्राम सरदारपुर थाना गजनेर (कानपुर देहात) निवासी अभिमन्यु (25) चारों एक ही बाइक पर सवार होकर कानपुर से पतारा की ओर आ रहे थे। जैसे ही धरमपुर गांव के सामने पहुंचे। तभी रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे जा टकराए।
तेज रफ्तार बाइक के ट्रैक्टर-ट्राली से टकराते ही चारों उछलकर रोड पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से चारों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएनजी बस में लादकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रवि और दिनेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दिलीप और अभिमन्यु को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। घायल अभिमन्यु ने बताया कि चारों लोग आपस में रिश्तेदार हैं।