{"_id":"5b2171534f1c1baa6e8b7a01","slug":"bike-rider-hitting-line-two-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
जली बाइक को देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के गांव बम्हौरा और मोहनपुर के बीच बुधवार को बाइक सवार युवकों के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि, दूसरा मामूली घायल हुआ। आग लगने से उनकी बाइक मौके पर धू-धू करके जल गई।
घाटमपुर कस्बे के इटर्रा गांव निवासी सजन (25) और अतीश (22) गांवों में घूमकर बकरी की खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं। बुधवार की सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर धंधे के सिलसिले में जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे के आसपास मोहनपुर और बम्हौरा गांवों के बीच पहुंचे। तभी, बिजली की एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। जिस समय घटना हुई समय लाइन चालू थी। जिससे दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। संयोग से दोनों उछलकर एक ओर जा गिरे।
जबकि, बाइक में आग लग जाने से वह धू-धू करके जल गई। इधर, जानकारी होने पर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को जल्दी से सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने अतीश को कानपुर रेफर कर दिया जबकि, सजन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। हादसे को लेकर गांववालों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर तारों के आएदिन टूटकर गिरने से हादसे होने का डर रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी तारों को नहीं बदला जाता है जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।