{"_id":"5ab956064f1c1b2c678b4d3d","slug":"bike-on-gajner-road-five-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजनेर रोड पर बाइकें भिड़ीं, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजनेर रोड पर बाइकें भिड़ीं, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर गजनेर रोड पर सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से उन पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। सीएचसी से सभी घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कानपुर देहात के गांव मधनापुर (शाहजहांपुर) निवासी दुर्गेश (35) अपने रिश्तेदार सूखापुर (सजेती) निवासी शिवकुमार के साथ घाटमपुर की ओर आ रहा था। इधर, घाटमपुर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक ललित (30), शुभम (25) निवासी ग्राम लौकहा और विपिन (17) निवासी ग्राम कटरा (घाटमपुर) लौकहा गांव जा रहे थे। दोनों बाइकों पर सवार युवक काफी तेज रफ्तार में थे। रात करीब 8 बजे जैसे ही घाटमपुर-गजनेर मार्ग पर स्थित बलरामपुर गांव के निकट पहुंचे। तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से दोनों बाइकों के चालकों के साथ ही उनपर सवार सभी युवक घायल हो गए। उनको सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों ने दुर्गेश, शिवकुमार, ललित और शुभम की हालत गंभीर बताई है।