{"_id":"57c9e4db4f1c1b8c292cb0f4","slug":"bifre-see-the-mess-officer-cleaning-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख तहसीलदार बिफरे, सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख तहसीलदार बिफरे, सफाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार शंभू शरण सफाई नायक को निर्देश देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के अंबेडकर नगर मोहल्ले में नालों की साफ सफाई व अतिक्रमण का निरीक्षण करने आए तहसीलदार गंदगी देखकर बिफर गए। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने का फरमान सुनाया।
कस्बा के अंबेडकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार को अकबरपुर तहसीलदार शंभू शरण ने सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान नालों में कई जगह गंदगी का जमाव मिला। कूड़ा करकट भी फैला पाया। गंदगी देखकर उन्होंने सफाई कर्मचारियों से तुरंत उसे हटाने की बात कही।
वहीं अतिक्रमण की विकट समस्या पाई गई। देखा कि कई दुकानदारों ने फुटपाथ घेर रखा है। आम रास्ते में जानवरों को बांधते मिले, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। ऐसे अतिक्रमण कारियों के खिलाफ शीघ्र ही नोटिस जारी करने की बात कही गई। इस दौरान मौजूद नगर पंचायत के सफाई नायक याद कुमार मौजूद रहे।