{"_id":"58e7f3354f1c1bf8335b686e","slug":"bhukiyu-made-a-flywheel-over-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भाकियू ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भाकियू ने किया चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने मांगों के पूरा न होने पर शुक्रवार को कानपुर रोड पर ब्लाक मुख्यालय के सामने चक्का जाम कर दिया। इससे राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने एक सप्ताह में मांगों का समाधान किए जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम खत्म कराया।
शुक्रवार को भाकियू मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय के सामने चक्का जाम कर दिया। कार्यकर्ता किसानों की मांगें पूरी करने, सरकार के बनाए जा रहे शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधानों की धांधली की जांच करने, कोटेदारों के राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के राशन की कालाबाजारी की जांच कराए जाने, तालाबों पर कब्जेदारों को बेदखल करने आदि मांगों को लेकर चक्का जाम कि या था।
चक्का जाम होेने से सड़क पर भारी जाम की स्थिति हो गई। तेज धूप में राहगीर और बच्चे बिलबिला उठे। एसडीएम राजीव पांडेय ने मौके पर पहुंचकर एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर भाकियू ने चक्का जाम खत्म किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौर, रिंकू शुक्ला, परशुराम यादव, शैलेंद्र सिंह, गोविंद आदि मौजूद रहे।