फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   bhaajapaiyon ne phoonka aajam ka putala Only BJP blew effigy of Azam

भाजपाइयों ने फूंका आजम का पुतला

Thu, 08 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
 bhaajapaiyon ne phoonka aajam ka putala Only BJP blew effigy of Azam
पुतले में लगी आग को डंडे से बुझाने का प्रयास करते दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों ने बुधवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और नाकेबंदी को धता बताते हुए नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। बाद में उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भेजकर आजम खां को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन



पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दो बजे भाजपाइयों को पुतला दहन करना था। इससे पहले ही अंडरपास के आसपास अकबरपुर में कोतवाली पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। चौकी प्रभारी एचके त्रिपाठी, दरोगा पंजाब सिंह, दरोगा उमेश चंद्र शर्मा, जैनपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार, दरोगा इंद्रपाल सिंह समेत दर्जनों सिपाही व खूफिया विभाग के अधिकारी घूम-घूमकर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


पुलिस को चकमा देने के लिए भाजपाइयों ने चुपचाप किसी जगह पर पुतला तैयार किया और इसे पेट्रोल से भिगो दिया। साथ ही पुलिस को चकमा देने के लिए अंडरपास तक पहुंचने का रास्ता बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर साढ़े तीन बजे भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, विद्या सागर त्रिपाठी, रवी शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम नरेश भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, रजोल शुक्ला, कल्पना सक्सेना, श्याम मोहन दुबे, विनोद तिवारी, राजेश सचान, सत्यप्रकाश संखवार आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुतला लेकर भाजपा कार्यालय से निकले।



थोड़ी ही देर में पुतले में आग लगा दी और नारेबाजी करने लगे। यह देख पुलिस कर्मी भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुतला पूरी तरह आग से घिर चुका था।



राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सपा नेता आजम खां ने अशोभनीय टिप्पणी की है। वह इसकी निंदा करते हैं। भाजपा नेताओं ने केबिनेट मंत्री आजम खां को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed