{"_id":"57e6e6874f1c1bc32ca83aae","slug":"berrajpur-foot-bridge-at-the-station-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्राजपुर स्टेशन पर फुट ब्रिज बनकर तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्राजपुर स्टेशन पर फुट ब्रिज बनकर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
उपगामी पुल को अंतिम रूप देते श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर गाड़ी आने के दौरान एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए फुट ब्रिज बनकर तैयार हो गया। आगामी 15 अक्तूबर को सवारियों के लिए खोल दिया जाएगा। प्लेटफार्म पर फुट ब्रिज न बने होने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर पटरियों को पार करना पड़ता है।
बर्राजपुर स्टेशन से लगभग दो हजार दैनिक यात्री प्रतिदिन ट्रेन से आवागमन करते हैं। इसमें दैनिक यात्रियों की संख्या ज्यादा है। कई वर्षों से प्लेटफार्म दो पर जाने के लिए उपगामी पुल के निर्माण की मांग यात्री कर रहे थे।
रेल अधिकारियों ने दोनों प्लेटफार्म पर यात्रियों के आसानी से आने-जाने के लिए करीब दो माह पहले उपगामी पुल का निर्माण शुरू कराया था। पुल निर्माण से दैनिक यात्रियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
बता दें कि करीब चार साल पहले उर्स के दौरान रेल पटरी पार करते समय चार यात्री रेल इंजन की चपेट में आकर एक साथ जान गवा चुके हैं। स्टेशन मास्टर जय प्रकाश ने बताया कि उपगामी पुल का निर्माण 80 फीसदी तक पूर्ण कर लिया गया है, रेल अधिकारियों को आशा है कि 15 अक्तूबर तक उपगामी पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।