{"_id":"581a477c4f1c1bc52b4361c4","slug":"behind-the-truck-entered-the-bike-bike-riders-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के पीछे घुसी बाइक, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के पीछे घुसी बाइक, बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक व हेलमेट ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गौरा डंाडा गांव के पास हाइवे स्थित एक ढाबे के निकट बुधवार की सुबह ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार दंपति ट्रक से जा टकराए। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की उपचार के लिए जाते समय मौत हो गई। युवक के साथ जा रही उसकी पत्नी और मासूम बेटी भी जख्मी हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर हो गया।
जगदीशखेड़ा जिला उन्नाव थाना सफीपुर निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र मिट्ठू बुधवार सुबह पत्नी पूजा (28) और पुत्री श्रष्टि (03) को बाइक पर बैठाकर कानपुर की ओर जा रहे थे। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा डांडा गांव स्थित सैनिक ढाबा के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक रुक जाने से बाइक सवार ट्रक में पीछे से जा घुसे। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई।
चालक प्रदीप का सिर भिड़ने से हेलमेट चकनाचूर हो गया। प्रदीप के सिर व नाक में गंभीर चोट लगने अधिक खून बहने लगा। मदद के लिए आए स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा, लेकिन हालत गंभीर होने से उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदीप की घायल पत्नी पूजा व श्रष्टि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोगनीपुर कोतवाली एसएसआई अनूप कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना नहीं मिली है।