फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Beauty Parlor sister missing

ब्यूटी पार्लर संचालिका की बहन लापता

Wed, 08 Mar 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Beauty Parlor sister missing
लापता - फोटो : अमर उजाला
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर स्थित पायल ब्यूटी पार्लर से 28 फरवरी को याकूबपुर गांव के गेस्ट हाउस में दुल्हन सजाने आई एक लड़की लापता हो गई। मंगलवार को लड़की की बहन ने थाने में दूल्हे के भाई के खिलाफ  तहरीर दी है।
विज्ञापन



कसबे के आलमपुर खेड़ा निवासी सोनी ने पुलिस को बताया कि वह आलमपुर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। रोहित कुमार निवासी कारेरामपुर गांव अपने भाई संदीप पुत्र नरेंद्र गुप्ता की दुल्हन सजाने के लिए ब्यूटी पार्लर 28 फरवरी के लिए तय कर गए थे। उसने अपनी बहन गुड्डी उर्फ  पायल को उक्त तारीख पर भेजा।
विज्ञापन



जहां से वह वापस घर नहीं पहुंची। कारेरामपुर गांव जाकर पता लगाया तो संदीप ने बताया कि उसकी बहन मिल जाएगी। आज तक उसका कहीं पता नहीं चला। आरोप लगाया कि रोहित उसकी बहन को कहीं ले गया है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पायल दुर्गा जागरण संगीत पार्टियों में जाती थी। कुछ माह पहले वह कारेरामपुर में हुए दुर्गा जागरण में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसआई एचएन तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि घटनास्थल झींझक हैं। जहां से पायल को रोहित लेकर याकूबपुर के किसी गेस्ट हाउस में ले गया था। पायल व रोहित नदारत हैं। पायल की तलाश की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed