फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Barelvi-Deobandi groups in Derapur supporters stoned

डेरापुर में बरेलवी-देवबंद गुट के समर्थकों में पथराव, मारपीट

Mon, 29 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Barelvi-Deobandi groups in Derapur supporters stoned
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
कसबा डेरापुर स्थित मस्जिद के पास रविवार की दोपहर बरेलवी व देवबंद गुट के लोग आमने-सामने हो गए। तू-तू-मै-मै के बाद लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। बवाल के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन सीएचसी में एक घायल ने ही जाकर उपचार कराया है। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उपद्रवियों को लाठियां पटककर खदेड़ दिया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से कसबे में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन



डेरापुर कसबे में दोनों गुटों में चार साल पहले भी झगड़ा हुआ था। तब तत्कालीन एसडीएम आरडी राम की मौजूदगी में तय हुआ था कि मदीना मसजिद में देवबंद समाज के माइक नहीं लगाएंगे। माइक का प्रयोग अपने कार्यक्रमों में नहीं करेंगे। साथ ही बाहर के लोगों को बुलाकर किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे।  रविवार की दोपहर माइक लगाकर एक कार्यक्रम का आयोजन करने के मुद्दे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक पहुंच गए और मारपीट व पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर थानाध्यक्ष शिवकांत शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार रामदयाल के अलावा मंगलपुर थानाध्यक्ष जेपी यादव, बरौर थानाध्यक्ष नागेंद्र पाठक, रूरा थानाध्यक्ष रवींद्र तिवारी, क्यूआरटी, चौकी व अन्य थानों का फोर्स भी पहुंच गया। इसके बाद झगड़ रहे लोगों को खदेड़ दिया गया। वहीं कसबे में जगह-जगह नाकेबंदी करके सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के दौरान उनके बाहरी होने के कारण छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में बरेलवी गुट की ओर से जमील पुत्र जलील ने बताया कि वह चौराहे पर खडे़ थे। तभी देवबंद गुट के लोग माइक लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इसका विरोध करने पर उमर पुत्र रुस्तम बेग, इसलाम, मुन्ना पुत्र अंसार, अंसार पुत्र कल्लू, सगीर पुत्र बदलू, इरफान पुत्र इदरीश, अनीश पुत्र इब्राहिम ने अपने कुछ साथियों के साथ उनके ऊपर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। चीखपुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


उधर देवबंद गुट के इरफान पुत्र मोहम्मद आला ने दी तहरीर में कहा है कि वह मदीना मस्जिद स्थित रसधान रोड पर नमाज सिखाने का कार्यक्रम चला रहे थे। उसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अशफाक खां पुत्र सफीउल्ला, रिजवान उर्फ शानू पुत्र यामीन खां, नासिर पुत्र जहीर खां, बाबा पुत्र रशीद, फुरकान पुत्र शरीफ उल्ला, जमील खां पुत्र जलील खां, कल्लू पुत्र इलियास खां, टल्लू पुत्र शरततुल्ला, बोटीवाला पुत्र शबातुल्ला, अनस व फुरकान पुत्र मुस्ताहुल हसन समेत करीब 50 लोग एकाएक पहुंचे। ये लोग मस्जिद में घुस आए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उसे पीटा। विरोध करने पर पथराव शुरू कर दिया।



थानाध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed