फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Bank of India caught fire, causing stir

बैंक आफ इंडिया में लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 25 Sep 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bank of India caught fire, causing stir
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा की राजेंद्र नगर स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक से धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



मैनेजर मुकेश भारती ने बताया कि कैश काउंटर की केबिन, कंप्यूटर और कैश गिनने वाली मशीन जल गई, जिसमें दो लाख का नुकसान बताया, लेकिन कोई पत्रावली नहीं जली है। वहीं दूसरी ओर सिकंदरा थाना के सरदारपुर स्थित वोडाफोन मोबाइल टावर की मशीनों में आग लग गई।
विज्ञापन



बैंक आफ इंडिया शाखा के समीप स्थित आईडीबीआई बैंक के गार्ड कमलेश ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे बैंक का साइरन बजा। जब बैंक आफ इंडिया की शाखा के छोर जाकर देखा तो बैंक आफ इंडिया शाखा के अंदर से धुआं निकल रहा था। सूचना कस्बा पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबिल होतीलाल, अंकित कुमार और प्रमोद कुमार पहुंचे। तब तक लोगों की भीड़ लग गई। चैनल बंद होने से कोई आग बुझाने का प्रयास नहीं कर पा रहा था।


 कांस्टेबिल परेहरापुर निवासी बैंक के चपरासी आशुतोष को लेकर आ गए और उसने चैनल का ताला खोला। मकान मालिक के मुनीम सत्यप्रकाश गुप्ता ने भोगनीपुर फायर स्टेशन सूचना कर दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


शाखा प्रबंधक मनोज भारती पहुंच गए। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई। लोगों ने बताया कि सुबह पांच बजे हाई वोल्टेज आए,। जिससे आग लगी कई अन्य घरों में भी उपकरण जले हैं।


सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार वोडाफोन टावर कर्मचारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजकर 55 मिनट पर फोन आया कि टावर में संपर्क नहीं हो रहा है। गांव से वह जब आया तो मशीनों में आग लगी थी। इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी।



दमकल कर्मियों पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया। टावर मेनलाइन की केबिल जल गई थी। बाईपास से मशीनों को विद्युत सप्लाई दी जा रही थी। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं कराया गया। सिक्योरिटी मैनेजर जयप्रकाश सिंह ने शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed