{"_id":"579a5c9d4f1c1b967021e80f","slug":"ax-will-fall-on-those-false-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा एसएमएस भेजने वालों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा एसएमएस भेजने वालों पर गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमएस के जरिये हाजिरी भेजने के मामले में फर्जीबाड़ा करने वाले टीचरों व शिक्षा मित्रों का वेतन काटा जाएगा। जल्द ही ऐसे समस्त टीचरों का ब्योरा तैयार कराया जाएगा जिन्होंने झूठा एसएमएस भेजा है ताकि इन पर नकेल कसी जा सके।
बीते दिनों बीएसए दफ्तर में बने कंट्रोल रूम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय माती किशनपुर में हेडटीचर मीना कुमारी ने सहायक टीचर पारुल मित्तल के हाजिर होने का संदेश भेजा था। इसकी हकीकत जांचने के लिए कंट्रोल रूम से क्रास चेकिंग के लिए फोन मिलाया गया तो झूठ पकड़ में आ गया। मालूम हुआ कि सहायक टीचर स्कूल नहीं गई हैं।
इसी तरह अकबरपुर के प्राथमिक स्कूल चालहा में हेडटीचर आराधना सिंह ने शिक्षामित्र सुनीता व प्रदीप कुमार के हाजिर होने का संदेश दिया, लेकिन क्रास चेकिंग में दोनों के गैरहाजिर होने की पोल खुल गई। प्राथमिक स्कूल भवानीपुर के हेडटीचर दिनेश कुमार ने भी झूठा एसएमएस भेजा।
विज्ञापन
बीएसए डा. सच्चिदानंद यादव का कहना है कि झूठा एसएमएस भेजना गंभीर लापरवाही है। ऐसे हेड टीचरों का वेतन काटा जाएगा। इसके बावजूद न सुधरे तो प्रतिकूल प्रविष्टि देंगे। स्कूल न जाने वालों को बचाना व फर्जी हाजिरी लगवाना अनियमितता है।