{"_id":"578698314f1c1b196313d680","slug":"attendance-of-600-teachers-not-sent-by-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 टीचरों ने नहीं भेजा हाजिरी का एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 टीचरों ने नहीं भेजा हाजिरी का एसएमएस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से व्हाट्सएप के जरिये हाजिरी संबंधी एसएमएस भेजने में टीचर लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को जिले भर के करीब 600 टीचरों ने अपनी हाजिरी का एसएमएस नहीं भेजा।
मालूम हो कि बेसिक शिक्षा विभाग ने स्मार्ट फोन पर व्हाट्सएप के जरिये हाजिरी भेजने के निर्देश परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के टीचरों को दिए हैं। इनकी मानीटरिंग करने के लिए बीएसए कार्यालय में पांच अनुदेशकों की टीम भी लगाई गई है। एक कमरे के अंदर कंप्यूटर सिस्टम सेट कर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जुलाई के पहले महीने में ही हाईटेक कंप्यूटर मानीटरिंग सिस्टम चरमरा गया है। आलम यह है कि कंप्यूटर रूम में मात्र एक अनुदेशक ही बैठकर काम करते नजर आए। अन्य अनुदेशकों का अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
वहीं बताया गया कि बुधवार को 10 में से पांच (अकबरपुर, मलासा, संदलपुर, राजपुर और अमरौधा) विकास खंड शिक्षा अधिकारियों ने ही स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या व्हाट्सएप के जरिये भेजी है। वहीं डेरापुर, सरवनखेड़ा, झींझक, मैथा व रसूलाबाद ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण आख्या ही नहीं भेजी है।