फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   At school somewhere 11 then came 2 children

स्कूलों में कहीं 11 तो कहीं आए 2 बच्चे

Fri, 21 Apr 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 21 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
At school somewhere 11 then came 2 children
डेरापुर कस्बे के प्राइमरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान मिडडे मील चखते एसडीएम।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा एवं शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के लिए डेरापुर एसडीएम एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने कस्बे में संचालित तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बेहद खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कहीं 11 तो कहीं दो ही बच्चे कक्षाओं में मिले।
विज्ञापन


 डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सुरजीत सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीना मिश्रा एवं भाजपा नेता अनुग्रह नारायण मिश्रा संग प्राथमिक विद्यालय डेरापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रीनिवास तिवारी सहायक अध्यापिकाओं के साथ शिक्षण कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


कुल 11 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित मिलीं। एसडीएम ने छात्रा नाजिया से सात का पहाड़ा सुना। मौखिक कंठस्थ होने के चलते पहाड़ा सुनाने पर एसडीएम ने प्रशंसा भी की। इसी प्रकार सानिया भी पहाड़ा सुनाया। एसडीएम ने विद्यालय में मौजूद सभी छात्राओं से प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो कोई भी छात्र एवं छात्रा नहीं बता सके। विद्यालय में छात्रों की गैरहाजिरी के चलते एसडीएम ने शिक्षकों से कड़ी नाराजगी जताई। इसी प्रकार जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक शिवनारायण से अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों के अवकाश रजिस्टर मांगा पर वह नहीं दिखा सके। इस पर एसडीएम ने एक अवकाश रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए ताकि शिक्षण सत्र में कुल कितने बार किस शिक्षक ने अवकाश लिया। इसका पता चलता रहे। विद्यालय में कुल दो छात्र ही मौजूद मिले ।



प्रधानाध्यापक ने बताया कि मुस्लिम त्योहार होने के चलते बहुत से छात्र नहीं आए हैं। एमडीएम की व्यवस्था देखी गई। एसडीएम ने मध्यान्ह भोजन में बनी सब्जी रोटी खाकर गुणवत्ता परखी। इसी प्रकार पूर्व कन्या जूनियर हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया। जहां प्रधानाध्यापक राकेश सचान मिले लेकिन यहां पर  छात्रों की उपस्थिति कमजोर दिखी।  इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी उदयनारायण कटियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed