फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Anganwadi workers continue to perform

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी 

Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers continue to perform
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर क्षेत्र के सभी ब्लाक मुख्यालयों में बाल विकास पुष्टाहार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं की मांग है कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती, वह प्रदर्शन जारी रखेंगी।
विज्ञापन


बुधवार को बिल्हौर विकास खंड मुख्यालय स्थित बाल विकास पुष्टाहार विभाग की बिल्हौर, शिवराजपुर और ककवन ब्लाक की महिलाओं ने अपनी वर्षों पुरानी मांग पर सैकड़ों महिलाओं के साथ हो-हल्ला और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन की ब्लाक अध्यक्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विनोदी शुक्ला ने बताया कि कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते विभाग के अफसरों से सांठगांठ कर प्रदर्शन को समाप्त घोषित कर दिया, लेकिन संगठन की कोई भी मांग प्रदेश सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई है। इसलिए जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान फर्रुखाबाद, कन्नौज जिले के कई ब्लाकों की आंगनबाड़ी महिलाओं ने एकसुर में संघर्ष की बात कही। इस दौरान कर्मचारी सहायिका संघ फर्रुखाबाद की मधु वर्मा, सागरवती, मधू गंगवार, गीतांजलि आदि मौजूद रही। 



तालाबंदी की दी चेतावनी 
 संगठन की बिल्हौर ब्लाक अध्यक्ष विनोदनी शुक्ला ने धरना प्रदर्शन के समाप्त होने की घोषणा को अफवाह बताया। है। उन्होंने बताया कि जब तक सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रदेश सरकार द्वारा कोई लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक यूं ही धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो बाल विकास पुष्टाहार विभाग के परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर काम ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed