{"_id":"58223afe4f1c1bf67eb3925f","slug":"and-the-closure-of-500-thousand-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 व हजार के नोट बंद होने पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 व हजार के नोट बंद होने पर अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के आईसीआईसीआई बैंक के बाहर देर रात लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की ओर से मंगलवार की मध्य रात्रि से 500 व एक हजार रुपये के नोट चलन से बंद करने की जानकारी पर लोगों में अफरातफरी की स्थिति रही।
टेलीविजन पर जानकारी होते ही मंगलवार देर रात लोगों की भीड़ एटीएम में नजर आई। वहीं लोगों में नोट बंद होने को लेकर संशय की स्थिति रही।
मंगलवार देर रात टीवी व सोशल मीडिया पर 500 व एक हजार रुपये के नोट बंद होने की जानकारी पर एटीएम में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान अकबरपुर कस्बे के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में लोग रुपये निकालने के लिए कतारें लगाए रहे।
इस दौरान रुपये निकालने आए मिथुन, संदीप पाल ने बताया कि टेलीविजन व व्हाटसएप से 500 व एक हजार रुपये के नोट बंद होने की जानकारी मिली। इस पर वह एटीएम से रुपये निकालने आए हैं।
लोगों ने बताया कि बड़े नोट बंद होने से लेनदेन प्रभावित होगा। साथ ही आने वाले दिनों में 500 व एक हजार का नोट बंद होने पर कौन से नोट निकलेंगे। वहीं बुधवार व गुरुवार को दो दिन एटीएम बंद होने की खबर लोगों को और भी परेशान करती रही। लोग जरूरत को देखते हुए सौ रुपये के नोट निकालने के लिए परेशान रहे।