{"_id":"5851a3ad4f1c1b676f64bb01","slug":"akbarpur-to-propose-to-the-municipal-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर को नगर पालिका परिषद बनाने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर को नगर पालिका परिषद बनाने का प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पािलका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अकबरपुर को नगर पालिका बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। बुधवार को अकबरपुर नगर पंचायत की बैठक में नगर पालिका बनाए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव पास किए गए।
बुधवार को अकबरपुर नगर पंचायत कमेटी की अध्यक्ष ज्योत्षना कटियार की अध्यक्षता में बैठक हुई। पातेपुर गांव के बलवीर सिंह यादव ने अकबरपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से पास किया गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
वहीं कानपुर देहात इंटेलीजेंस ब्यूरो यूनिट के कार्यालय व आवासीय भवन निर्माण के लिए 1500 वर्गमीटर भूमि देने के एसडीएम के पत्र को सदन में रखा गया। जमीन देने के लिए पूर्व में नागिनजसी गांव में चयन किया गया था। हाइवे से जुड़ी होने के चलते जमीन की मांग की गई थी। जिसे कमेटी ने विचार के बाद नगर पंचायत कार्यालय के लिए आरक्षित कर ली। जबकि इंटेलीजेंस अकबरपुर खंड विकास कार्यालय के समीप पशु चिकित्सालय के पूर्व साइड गाटा संख्या 683 रकबा 0.167 हेक्टेयर अकबरपुर ग्रामीण की भूमि देने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान अन्य प्रस्तावों पर भी सहमति दी गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति महेंद्र कटियार, ईओ सुशील दोहरे, सभासद बबलू भारती, उस्मान खां, हबीब कुरैशी, आनंद कुमार, सिराज खान, कामिल खान आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत अकबरपुर की बैठक में बुधवार को नगर क्षेत्र के ध्वस्त सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वाले सफाई नायकों का हल्कों से ट्रांसफर करने व लापरवाही करने पर कार्रवाई का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। शीतलहर से बचाव के लिए जलाऊ लकड़ी खरीदने, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।