{"_id":"570aad784f1c1bdb71c810d2","slug":"agassi-30-hand-pumps-and-eight-wells-dried","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवासी में 30 हैंडपंप और आठ कुएं सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवासी में 30 हैंडपंप और आठ कुएं सूखे
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के अगवाली गांव में जलस्तर गिरने से आठ कुएं सूख गए और तीन चौथाई हैंडपंप पानी देना छोड़ गए हैं। वहीं मवेशी भी तालाब का कीचड़युक्त पानी नहीं पी रहे हैं। दूर खेतों में लगे नलकूप चलने पर ही मवेशियों की प्यास बुझती है।
गांव के रामकिशोर, अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, रामकिशन ने बताया कि गांव में 11 कुएं हैं। उनमें से आठ जलस्तर गिरने से सूख गए हैं। वहीं 40 हैंडपंप लगे हैं, उनमें से 30 हैंडपंप भी पानी देना छोड़ गए हैं। बाकी 10 हैंडपंपों और तीन कुओं पर ही एक-एक बाल्टी पानी के लिए मारामारी मची रहती है।
गांव का तालाब भी नहीं भराया गया है, जिससे मवेशियों को औने-पौने दामों में बेंचने की नौबत आ रही है। इस बाबत प्रभारी खंड विकास अधिकारी एके वाजपेयी ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र में 190 हैंडपंप रीबोर के काबिल हैं। उनकी सूची जल निगम को भेजी गई है। वहीं, प्रधानों को तालाब भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।