फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   After the fire at the factory stopped work, livelihood crisis

आग के बाद फैैक्ट्री में काम ठप, रोजी-रोटी का संकट

Sat, 16 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Sat, 16 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के शिवनाथपुरवा स्थित दोना-पत्तल फैक्ट्री गोदाम में गुरुवार भोर भीषण आग के हुए नुकसान के चलते अब सैकड़ों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। शुक्रवार को मजदूर कई बार फैक्ट्री में आग के राख को देखते हुए आंसू बहाते लौटे। फैक्ट्री मालिक ने एक माह बाद फैक्ट्री में दोबारा कामकाज पटरी पर लौटने की बात कही।
विज्ञापन


गुरुवार भोर पहर शार्ट सर्किट से रनियां क्षेत्र के शिवनाथपुरवा स्थित दोना-पत्तल बनाने वाली महावीर थर्मोप्लास्ट फैक्ट्री गोदाम में आग लग गई थी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। दमकल व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने के बाद अब दोना पत्तल काम ठप हो गया है, जिससे फैक्ट्री मजदूरों के सामने अब रोजगार का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


फैक्ट्री की एक शिफ्ट में 60 मजदूर काम करते थे। जबकि, फैक्ट्री दो शिफ्टों में चल रही थी। ऐसे मेें फैक्ट्री के 120 मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। फैक्ट्री मजदूर सोनू यादव, रामविलास, रामवती, सुलेखा आदि ने बताया कि परिवार चलाने के लिए फैक्ट्री ही एकमात्र सहारा थी। लेकिन, आग के चलते काम ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फैक्ट्री मालिक पीयूष जैन ने बताया कि आग से फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ है। दोबारा पूरी तरह से कामकाज शुरू होने में करीब एक माह लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed