फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Administered the oath to the newly elected heads of the block

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई

Sat, 19 Mar 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Administered the oath to the newly elected heads of the block
घाटमपुर में शपथ ग्रहण करती ब्लाक प्रमुख। - फोटो : amarujala
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंडों में  शुक्रवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथग्रहण करवाया गया। नोडल अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि, ब्लाक प्रमुखों ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


घाटमपुर विकास खंड परिसर में आयोजित समारोह में नोडल अधिकारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (कानपुर) विष्णु प्रताप सिंह ने नवर्विाचित ब्लाक प्रमुख देविका सिंह को शपथ दिलाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पीसी राम, एडीओ (पंचायत) सुजाता प्रकाश के अलावा उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सोमवती संखवार, भाजपा की पतारा सीट से जिला पंचायत सदस्य राजनरायण कुरील, सपा कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र सिंह कुशवाहा और सीताराम निषाद सहित विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों के प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक मुख्यालय में आयोजित समारोह में नोडल अधिकारी उप संभागीय कृषि अधिकारी (घाटमपुर) डा.सरस कुमार तिवारी ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रानी सचान को शपथ दिलाई। उनके साथ विकास खंड क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों ने भी शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता के अलावा पूर्व सांसद राकेश सचान और पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मीना संखवार को नोडल अधिकारी प्रमोदवीर आर्य ने शपथ दिलाई। इसके बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों  को भी शपथग्रहण कराया गया। ब्लाक प्रमुख एसपी वर्मा के साथ फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान, सपा नेता विजय सचान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



कसबा के ब्लाक मुख्यालय में ब्लाक प्रमुख  के शपथ ग्रहण के दौरान मधुमक्खियों के हमले का खौफ दिखाई दिया। मालूम हो कि तीन दिन पहले सपा के विकास दिवस के आयोजन में परिसर में बनी पानी टंकी में लगे छत्तों से मधुमक्खियों ने भीड़ के ऊपर हमला बोला था, जिसमें पचास से अधिक लोग घायल हुए थे। उस घटना को देखते हुए शपथग्रहण समारोह में शामिल लोग पूरे समय चौकन्ने दिखाई दिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed