फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Achieve high flying enthusiasm

हौसलों की ऊंची उड़ान को मिला सम्मान

Tue, 24 Jul 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Achieve high flying enthusiasm
सम्मान समारोह में सम्मानित मेधावी।
कानपुर देहात। अमर उजाला की ओर से सोमवार को अकबरपुर में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यूपी व सीबीएसई के 44 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के खुशी का ठिकाना न रहा। जो मेधावी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके, उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल सौंपा गया।
विज्ञापन


अकबरपुर स्थित डॉ. भूपति सिंह एजुकेशन सेंटर में अमर उजाला के तत्वावधान में सोमवार को हुए इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित किया। स्कूली बच्चों की ओर से स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन रश्मि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


वहीं, विद्यालय के प्रबंधक अभय यादव व अमर उजाला की ओर से जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद द्विवेदी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अरविंद राय, नवोदय के प्राचार्य योगेंद्र भक्त को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से मेरिट के आधार पर पंजीकृत 50 बच्चों में यूपी व सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटर के कुल 44 बच्चों को डीएम ने मेडल पहनाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा, जिनमें यूपी बोर्ड के 10वीं के 13 व इंटरमीडिएट के 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में सीबीएसई के नवोदय व केंद्रीय विद्यालय के हाईस्कूल के 13 व इंटरमीडिएट के 8 बच्चों को यह सम्मान मिला। कुछ मेधावी तो अपने अभिभावकों के साथ पुरस्कार लेने पहुंचे। आर्यन के पिता रजनीश, प्रदुम्न सिंह के पिता केशव सिंह, दिव्य प्रखर के अभिभावक महेश अग्रवाल, प्रांजल राय के पिता अरविंद राय, कौस्तुभ की माता सोभना चौहान, विवेक सिंह के पिता अवध नरेश आदि अभिभावक बच्चों के साथ मंच पर पहुंचे।  


कार्यक्रम में आनंद कुमार, अनुज तिवारी, मृत्युंजय सिंह, अभिषेक, अनीशा पाल, सुभाष यादव, अजय सिंह, आशि पांडेय, सुधा देवी, विनीता, योगिता, निर्मल सिंह, जीतू कटियार, अभिषेक कटियार, विशाल कुशवाहा, आशीष कुमार, प्रदुम्मन ंसिंह, अंशिका राजपूत, दिशा कटियार, विजय सिंह, मानसी अवस्थी, विवेक कुमार, भूमि गुप्ता, प्रांजल राय, श्रुति, कौस्तुभ चौहान, वीरेश प्रताप सिंह, अशद अहमद, शुभम पांडेय, विवेक सिंह, श्रुति मिश्रा, दीक्षा सविता, सौरभ सिंह, निधि पाल, संतोष कुमार, रिषभ कुमार, राशि चतुर्वेदी, आदर्श कुमार, ज्योति देवी, सपना शर्मा, दिव्य प्रखर, अनुराग, वंदना, आर्यन द्विवेदी काे सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed