फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   accident, kanpur dehat news

ट्रक और डंपर की भिड़ंत में छह घायल, तीन रेफर

Mon, 09 Mar 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
accident, kanpur dehat news
सजेती/घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर सोमवार की दोपहर ट्रक और डंपर की सीधी भिड़ंत हो जाने से दोनों वाहनों पर सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने तीन घायलों को कानपुर रेफर किया है। डाक्टरों ने एक घायल की हालत चिंताजनक बताई।
विज्ञापन

मोहल्ला रमेड़ी-तरौस (हमीरपुर) निवासी अरुण कुमार (45) ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने डंपर में कबरई से पत्थर की डस्ट लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही अनूपुर मोड़ के पास पहुंचा। तभी, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों के साथ ही उनमें सवार लोग घायल हो गए। जबकि, दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कानपुर-सागर राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और पीएनसी कर्मचारियों को देने के साथ ही ट्रक और डंपर में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इनमें गांव रीवन थाना मौदहा (हमीरपुर) निवासी अर्जुन (30) और उमाकांत (35) के अलावा ट्रक चालक ग्राम मसगवां थाना बिवांर (हमीरपुर) निवासी मनीराम (40), ग्राम पहाड़ी थाना मुस्करा (हमीरपुर) निवासी ईंट भट्ठा मजदूर प्रेमनरायण (52) और उसकी पुत्री पार्वती (23) के अलावा डंपर चालक अरुण कुमार समेत छह लोगों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों ने ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed