फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Accident in the night, Drooga reached in the morning and then beaten

रात में एक्सीडेंट, दरोगा सुबह पहुंचा तो दौड़ाकर पीटा

Mon, 19 Mar 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accident in the night, Drooga reached in the morning and then beaten
ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को पीटा।
रसूलाबाद।  रसूलाबाद-विषधन मार्ग पर मेघजाल गांव के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रात भर शव गड्ढे में ही पड़ा रहा। रविवार सुबह साढ़े सात बजे असालतगंज चौकी इंचार्ज पहुंचे तो ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


कहा, अगर रात में पुलिस गश्त पर होती तो गड्ढे में गिरे पड़े युवक की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने शव रखकर तीन घंटे तक जाम भी लगाए रखा। सीओ और एसडीएम ने ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इधर चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में 13 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को गदाईपुर निवासी विकास (21) अपने चचेरे भाई लिटिल को छोड़ने बाइक से दिबियापुर गया था। गांव का ही सुनील कुमार उर्फ भोला (20) दूसरी बाइक से अपनी बहन भूरी को ससुराल दिबियापुर भेजने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनील का चचेरा भाई राकेश भी उसके साथ था। शनिवार देर रात दिबियापुर से लौटते वक्त विकास और सुनील एक बाइक पर सवार थे। रसूलाबाद-विषधन रोड पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गड्ढे में जा गिरे।


रात भर दोनों गड्ढे में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिर विकास और सुनील को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। वहां विकास को मृत घोषित कर दिया गया। इससे भड़के ग्रामीण शव को घटनास्थल पर ले आए और रसूलाबाद-विषधन मार्ग जाम कर दिया। चौकी इंचार्ज संतोष सोनकर मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण उनके साथ-साथ मारपीट करने लगे।


करीब एक घंटे के बाद पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मिश्रा व एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों इस बात से गुस्से में थे कि पुलिस रात को गश्त नहीं करती है। अगर पुलिस गश्त करती तो विकास की जान बच सकती थी। इधर दूसरे बाइक पर सवार राकेश आगे चल रहा था। इससे उसको भी हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। वह रात भर दोनों को खोजता रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed