फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   accident

ट्रक पलटने से महिला की मौत, बच्चे घायल

Wed, 05 Aug 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
accident
घाटमपुर। कस्बे के रामसारी रोड पर मंगलवार की शाम ट्रक पलट जाने से उस पर बच्चों के साथ सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। महिला अपने भाईयों को राखी बांधने के बाद मायके से वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन

परास (घाटमपुर) निवासी महेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रामलक्ष्मी (35) रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके ग्राम असवानगर (साढ़) गई थी। मंगलवार शाम परास लौट रही थी। साढ़ कस्बे से घाटमपुर आ रहे ट्रक पर सवार हो गई। उसके साथ बेटा अभिषेक (10) और बेटी अनन्या (4) भी थी। शाम करीब 6.30 बजे ट्रक जैसे ही रामसारी मोड़ के पास पहुंचा। तभी, अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में चालक साजन सैनी (32) निवासी कूष्मांडा नगर घाटमपुर सहित सभी लोग ट्रक के केबिन में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकालने के बाद सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रामलक्ष्मी की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक और रामलक्ष्मी के बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में ग्राम बक्सरा (घाटमपुर) निवासी कृष्ण नरायन का पुत्र रामजी (6) छत से गिरकर घायल हो गया। सीएचसी से उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed