फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   accident

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Mon, 03 Aug 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : GHATAMPUR
सजेती (कानपुर)। शनिवार की देररात कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित अमौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घाटमपुर के मोहल्ला जवाहर नगर पूर्वी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (25) शनिवार देर शाम अपने ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर सजेती छोड़ने जा रहा था। अमौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ई रिक्शा में टक्कर मारते हुए निकल गया। घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक जीतू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सजेती कस्बा निवासी पिंटू (27), रामऔतार (40), सनी (25), बम्हौरी गांव निवासी छोट्टन (32) और रामू (22) के अलावा अज्योरी (सजेती) निवासी लालजी नट (35) समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
घाटमपुर। रविवार की दोपहर कस्बे के हमीपुर रोड पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी से हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है।

गांव हिरनी (पतारा) निवासी मोहित शुक्ला (25) अपने साथी ग्राम कोरियां (सजेती) निवासी शालू उर्फ अजय (28) के साथ अपने ननिहाल सरगांव (सजेती) गया था। दोपहर में दोनों एक बाइक से वापस हिरनी लौट रहे थे। जैसे ही कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित स्योंदी-ललईंपुर गांव के पास पहुंचे। तभी, ट्रक उनकी बाइक में टक्कर मारते निकल गया। बाइक शीलू चलाए था। हेलमेट नहीं लगाए था। ट्रक का टक्कर लगते दोनों युवक सड़क पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से शालू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहित शुक्ला को गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed