{"_id":"579e583d4f1c1b63242b8aba","slug":"a-villeger-death-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चरा रहे ग्रामीण पर बिजली गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चरा रहे ग्रामीण पर बिजली गिरी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव शिवहुंठा के मजरा बलदीपुरवा में पशुओं को चराते वक्त बिजली गिरने से एक ग्रामीण की घटनास्थल पर मौत हो गई। बलदीपुरवा निवासी किसान जगराम (40) पुत्र सिद्धनाथ रविवार को पशुओं को चराने गांव से बाहर गए थे। दोपहर में हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से जगराम बुरी तरह झुलस गए, जिससे घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।
परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी उमाकांती, पुत्री सलोनी (18), रूबी (15) व पुत्र अंकित उर्फ पप्पू (13) हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसडीएम ने बताया कि दैवी आपदा से मृत किसान जगराम के परिवारवालों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। मदद तत्काल दिलाने के लिए जिलाधिकारी को आख्या भेजी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।