फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   A fire with gas cylinder leakage, four scorching

गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, चार झुलसे

Wed, 19 Jul 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
A fire with gas cylinder leakage, four scorching
सिलेंडर से लगी आग में जला मकान और सिलेंडर जिससे आग लगी। - फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव  पुलिस चौकी साढ़ के गांव चंदापुर में सोमवार की शाम रसोई गैस सिलेंडर लीकेज कर जाने से एक घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर चार लोग झुलस गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है हैलट अस्पताल (कानपुर) में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को गांव निवासी राजकुमार प्रजापति के घर बेटी होने पर छठी उत्सव मनाया जा रहा था। मिठाई और अन्य पकवान बनाए जा रहे थे। देर शाम अचानक रसोई गैस का सिलेंडर लीकेज हो जाने से उसमें आग लग गई। यह देख घर के लोग बाहर की ओर भागने की जगह अंदर घुस गए।
विज्ञापन


इधर, आग ने मकान को चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई लेकिन, वह मौके पर नहीं पहुंचे। गांव के लोग इकट्ठे होकर आग बुझाने और घर में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने की कवायद में जुट गए। गांव के ही एक युवक नीरज यादव ने दिलेरी दिखाते हुए जलते सिलेंडर की परवाह किए बिना मकान के भीतर घुसकर वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजकुमार प्रजापति (23) उसकी पत्नी रूबी (21), मां श्यामकली (45) और  बहन गुड़िया (21) झुलस गए। काफी देर बाद साढ़ चौकी पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार और उसकी बहन गुड़िया को हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया। गांववालों ने बताया कि गुड़िया अपनी भाभी और नवजात कन्या को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से झुलस गई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed