फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   A farmer hanged in debt

कर्ज में डूूबे किसान ने फांसी लगा जान दी

Wed, 22 Aug 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
A farmer hanged in debt
किसान की बिलखते परिजन।
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के दशहरा सुजानपुर गांव में कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटियों की शादी करने व कर्ज अदा करने में उसने चार बीघा खेत तक बेच दिया। इसके बाद भी कर्ज अदा न होने व तगादा करने वालों से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर दी।  
विज्ञापन


दशहरा सुजानपुर निवासी राजेश (48) किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये का ऋण लिए था, वहीं सहकारी समिति से 30 हजार रुपये का लोन था। इसके अलावा उस पर साहूकारों का भी कर्ज था। साहूकार इस बीच उस पर कर्ज वापसी का दबाव बना रहे थे। इससे आजिज आकर उसने सोमवार रात सियारी नाला के निकट अपने खेत में आम के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन


सुबह निकले ग्रामीणों ने यह देखा तो घटना की जानकारी उसके घर दी। राजेश अपने हिस्से की 4 बीघा जमीन बेच चुका था। अब उसके पास केवल 10 बिस्वा जमीन बची थी। उसे परिवार के भरण पोषण में समस्या आ रही थी। पत्नी शांति ने बताया कि तीन बेटियों की शादी करने में कर्ज हो गया। आमदनी न होने के कारण उसे अदा नहीं किया जा सका, जिससे राजेश परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह ने बताया कि मृतक आर्थिक रूप से कमजोर था। इससे परेशान रहता था। उसके परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटे अभिषेक, देवेश हैं। तीन बेटियां है ,उनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी व बेटे बिलखते रहे। घटना की जानकारी पर एसडीएम परवेज अहमद सीओ रामकृष्ण मिश्रा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि राजेश नशे का आदी था, जिससे वह परेशान रहता था। थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed