फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   71 per cent of the votes cast in the 70 th Gdnpur Shbajpur

शहबाजपुर में 70 व गदनपुर में 71 फीसदी वोट पड़े

Sat, 01 Oct 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
71 per cent of the votes cast in the 70 th Gdnpur Shbajpur
मतदान कक्ष में जाने से पहले परची लेते वोटर। - फोटो : अमर उजाला
जिले में ग्राम प्रधान पद के तीन व बीडीसी के एक पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देरशाम मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। प्रधान पद के लिए शहबाजपुर में 70, गदनपुर में 71 फीसदी व बीडीसी के लिए बेवन में 67.16 फीसदी वोट पडे़।
विज्ञापन



शहबाजपुर ग्राम प्रधान की हत्या के बाद से रिक्त हुई सीट पर कुल तीन प्रत्याशी संदीप कुमार, मेवालाल तथा रमेशचंद्र मैजान में थे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक हुआ। एआरओ शिवशंकर दुबे ने बताया कि 1124 मतदाताओं मे 780 ने अपने मताधिकार का प्रयोग है। इस प्रकार 70 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन



सेक्टर मजिस्ट्रेट रामदयाल रमन की मौजूदगी में सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहे। आरओ राम सजीवन ने बताया कि बेवन में बीडीसी के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुल 1337 मतदाता थे, जिनमें 644 महिला व 693 पुरुष मतदाता थे। 427 महिला व 471 पुरुषों ने वोट डाले। कुल 898 वोट पड़े जो 67.16 फीसदी रहा। चुनाव कार्यालय कर्मी अजीत पांडेय ने बताया कि मतों की गिनती 4 अक्तूबर को होगी।


रूरा प्रतिनिधि के अनुसार अकबरपुर ब्लाक की ग्राम सभा गदनपुर में पूर्व में ग्राम प्रधान केवलराम की मृत्यु होने से रिक्त हुई सीट पर मतदान लगभग 71 प्रतिशत रहा। चार मजरों वाली ग्राम सभा गदनपुर में प्रधानपद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे।



कुल दो पोलिंग बूथ गदनपुर व लक्ष्मनपुर बनाए गए। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले। पुलिस की निगरानी लगातार रही। तहसीलदार शंभूशरण ने बताया कि लक्ष्मनपुर में 560 में 408 वोट व गदनपुर केंद्र में 743 में 521 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed