फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   67 examiners left out strictly LLB examination

सख्ती देख एलएलबी के 67 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 06 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
67 examiners left out strictly LLB examination
परीक्ष्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
पुखरायां  क्षेत्र के आरएसजीयू पीजी महाविद्यालय में एलएलबी के 67 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा की तरह एलएलबी के छात्रों की तलाशी ली गई।  
विज्ञापन

   मालूम हो कि जनपद में पुखरायां के आरएसजीयू पीजी महाविद्यालय को एलएलबी परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य डा. एससी मिश्र ने एलएलबी की परीक्षा को नकल विहीन कराने की सख्त तैयारी की। इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा की तरह विद्यालय गेट पर ही प्राचार्य ने सहायक शिक्षकों के साथ तलाशी शुरू कराई। जूते भी गेट के पास ही उतरवा दिए गए। प्रवेश पत्र और रुपये के अलावा कुछ अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र प्रभारी डा. पर्वत सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में प्रथम सेमेस्टर कांस्टीट्यूशन ला में पंजीकृत छात्र 319 के सापेक्ष 279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी पाली में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान में पंजीकृत 15 छात्रों के सापेक्ष 10 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दोपहर की पाली में पांचवें सेमेस्टर में न्यायिक विधि के प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 202 के सापेक्ष 180 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed