फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   6 posts of president and 14 pamphlets filled in

अध्यक्ष पद के 06 और सदस्यों के 14 पर्चेे भरे गए 

Sun, 05 Nov 2017 06:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
6 posts of president and 14 pamphlets filled in
डेमो पिक
निकाय चुनाव नामांकन के आठवें दिन (रविवार) नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 06 और सदस्य पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन



सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते ज्यादा चहल पहल रहने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए जिन लोगों ने नामांकन कराया उनमें आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी मो.इस्लाम कुरैशी, निर्दलीय पंकज पांडेय उर्फ छोटे मुन्ना, मधुसूदन, दिनेश कुमार, श्रीमती सुधा सचान और राशिदा रिजवी शामिल रहे। 


वहीं, सदस्य पद के लिए कूष्मांडा नगर से गोमती, शिवपुरी पूर्वी से राशिद, जवाहर नगर पूर्वी से नितेश कुमार, आछी मोहाल पश्चिमी से मोइनुद्दीन, नौबस्ता पूर्वी से इफ्तखार, शिवपुरी पश्चिमी से अमित कुमार, आछी मोहाल से बृजेश, शिवपुरी पश्चिमी से सुऐब आलम, बसंत बिहार से पुष्पा देवी, कूष्मांडा नगर से मंजू देवी पांडेय, अशोक नगर उत्तरी से इंद्रा देवी और  सुषमा देवी, आशानगर से नरेश सिंह और वार्ड हाफिजपुर से शहजाद ने अपना पर्चा दाखिल किया। 
विज्ञापन

इधर, सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। राजनैतिक दलों भाजपा, सपा, आप और बसपा के प्रत्याशी पर्चे भर चुके हैं। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा आज दाखिल होना है। वहीं, एक सेट में नामांकन करा चुके कई प्रत्याशी अंतिम दिन समर्थकों के जुलूस के साथ दूसरा सेट दाखिल करने आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तहसील परिसर में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed