फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   50,000 looted from father and daughter being withdrawn from bank

बैंक से रुपये निकाल जा रहे पिता-पुत्री से 50 हजार लूटे

Tue, 21 Mar 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
50,000 looted from father and daughter being withdrawn from bank
लूट की शिकार स्नेहलता। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब नेशनल बैंक झींझक शाखा से अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल कर पिता के साथ बाइक से घर जा रही युवती से भवनपुर मोड़ पर अज्ञात बाइक सवारों ने लूट कर दी। लुटेरों ने 50 हजार रुपयों से भरा थैला छीन लिया। युवती के गिरने से उसे चोट आई है।
विज्ञापन



रसूलाबाद क्षेत्र के नारखास निवासी स्नेहलता (24) पुत्री संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि उसके पिता ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा झींझक से 50 हजार रुपये निकाले थे। रुपयों से भरा थैला लेकर वह बाइक में पीछे बैठकर जा रही थी। मिंडाकुआं के आगे भवनपुर मोड़ पर अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने थैला छीन लिया और रसूलाबाद की ओर भाग निकले। इस दौरान वह बाइक से गिरकर चुटहिल हो गई।
विज्ञापन



युवती नेबताया कि ट्राली बनवाने के लिए रुपये निकाले थे। मंगलवार 21 मार्च को पिता को औरैया जाना था। चुटहिल स्नेहलता का डा. अमित सक्सेना ने इलाज किया। पिता संजीव कुमार तिवारी ने वारदात के संबंध में अज्ञात बाइक लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed