{"_id":"58f27e704f1c1b1c11cf64ac","slug":"40-sacks-of-cotton-caught-seized-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोटे का 40 बोरी गेहूं पकड़ा, ट्रैक्टर जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे का 40 बोरी गेहूं पकड़ा, ट्रैक्टर जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई यूपी 100 पुलिस ने कसबे के याकूबपुर गांव में बिकने जा रहे कोटे का 40 बोरी गेहूं से लदा ट्रैक्टर पकड़ा।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि रसूलाबाद ब्लाक के मौजमपुर ग्राम पंचायत का राशन ट्रैक्टर से लादकर कालाबाजारी के लिए याकूबपुर बाजार जा रहा है। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने छापामार कर ट्रैक्टर पर लदी गेहूं की 40 बोरी पकड़ी। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने बताया कि ट्रैक्टर पर लदा गेहूं मौजमपुर ग्राम निवासी कोटेदार रामसेवक का है।
उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक तथा वरिष्ठ हाट निरीक्षक जांच करेंगे। इसके बाद मुकदमा लिखा जाएगा। राशन दुकान बर्खास्त की जाएगी।
बता दें कि एक पखवारा पूर्व सपा नेता फैजान खान की मां के राइस मिल में सरकारी चावल पकड़ा गया था। मामले में जांच के बाद सपा नेता, मिल मालिक सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस तरह से रसूलाबाद क्षेत्र राशन माफियाओं के लिए सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है।