फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   45/5000 kote ka 40 boree gehoon pakada, traiktar jabt 40 sacks of cotton caught, seized tractor

कोटे का 40 बोरी गेहूं पकड़ा, ट्रैक्टर जब्त

Sun, 16 Apr 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
45/5000 kote ka 40 boree gehoon pakada, traiktar jabt 40 sacks of cotton caught, seized tractor
पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई यूपी 100 पुलिस ने कसबे के याकूबपुर गांव में बिकने जा रहे कोटे का 40 बोरी गेहूं से लदा ट्रैक्टर पकड़ा।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि रसूलाबाद ब्लाक के मौजमपुर ग्राम पंचायत का राशन ट्रैक्टर से लादकर कालाबाजारी के लिए याकूबपुर बाजार जा रहा है। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने छापामार कर ट्रैक्टर पर लदी गेहूं की 40 बोरी पकड़ी। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने बताया कि ट्रैक्टर पर लदा गेहूं मौजमपुर ग्राम निवासी कोटेदार रामसेवक का है।


उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक तथा वरिष्ठ हाट निरीक्षक जांच करेंगे। इसके बाद मुकदमा लिखा जाएगा। राशन दुकान बर्खास्त की जाएगी।


बता दें कि  एक पखवारा पूर्व सपा नेता फैजान खान की मां के राइस मिल में सरकारी चावल पकड़ा गया था। मामले में जांच के बाद सपा नेता, मिल मालिक सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस तरह से रसूलाबाद क्षेत्र राशन माफियाओं के लिए सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed