{"_id":"2d72247af3066b98252fc7e4dd8088af","slug":"35-chikenpox-patient-found-in-nibia-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबिया गांव में चिकनपाक्स के 35 मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबिया गांव में चिकनपाक्स के 35 मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कस्बे के निबिया गांव में चिकनपाक्स फैले होने की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक की अगुवाई में डाक्टरों की टीम गांव पहुंची। जांच के बाद डाक्टरों ने बताया कि गांव में चिकनपाक्स के 35 मरीज मिले हैं।
जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है। सीएचसी अधीक्षक ने चिकनपाक्स फैले होने की सूचना देर से देने के लिए आशाबहू को फटकार लगाई।
घाटमपुर कस्बे के निबिया गांव में करीब एक पखवारे से चिकनपाक्स फैला है। जिसकी चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं।
मरीजों ने बताया कि पहले बुखार आता है, इसके बाद शरीर में जगह-जगह लाल दाने निकल आते हैं, जिनमें जलन और खुजली होती है।
गांव पहुंची डाक्टरों की टीम ने लोगों को बताया कि साफ-सफाई रखने के साथ रोगी के बिस्तरों को पानी में उबालें। चिकनपाक्स संक्रामक रोग है, जो छुआछूत से एक-दूसरे को अपनी चपेट में लेता है।
डाक्टरों ने बताया कि दानों का विस्तार कर जाने से चेहरे और शरीर में दाग पड़ सकते हैं। बुधवार को गांव में विनीत (4), राज (6), सोनू (7) और कृष्णा (5) सहित छह नए मरीज और मिले।
विज्ञापन
अन्य मरीजों के दाने सूखकर उनमें पपड़ी पड़ने की बात बताई गई। डाक्टरों ने मरीजों को बुखार के साथ दाने सूखने के लिए दवाएं दीं।