फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   35 boxes of illegal country liquor seized from contract, arrested two

ठेके से 35 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Jul 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
35 boxes of illegal country liquor seized from contract, arrested two
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में मिलावटी शराब बनाने का कारोबार अभी भी फलफूल रहा है। मड़ौली गांव में आठ मौतों के बाद भी शराब माफिया काले कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं। देसी शराब ठेकों में मिलावट का खेल जारी है। गुरुवार की रात पुलिस व आबकारी की टीम ने बिवाइन गांव के देशी शराब ठेके में छापेमारी कर मिलावट का खेल पकड़ा। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार है। पुलिस को मिलावटी शराब आदि सामग्री मिली है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बिवाइन गांव स्थित देसी शराब ठेके में मिलावट का खेल चल रहा था। सूचना पर आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह व अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला, अमित शुक्ला मोहन सिंह आदि की टीम ने ठेके में छापेमारी की। टीम को मौके पर 35 पेटी देसी शराब मिली। जिसके ढक्कन खुले हुए थे। टीम को 1601 खाली क्वार्टर, 104 क्वार्टर मिलावट करके भरी हुई शराब मिली। दो.-दो लीटर की दो खाली बोतलों में चार लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


वहीं टीम ने मौके से 17200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने तात्याटोपे नगर बर्रा कानपुर निवासी प्रवीन कुमार, घार मूसानगर के अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ठेका मालिक रतनपुर बलरामपुर घाटमपुर निवासी कृष्ण कुमार मौके से फरार हो गया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मामले में तीन लोगों पर आबकारी अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर मिली सामग्री को जब्त कर शराब को जांच के लिए भ्ेाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed