{"_id":"589f6c974f1c1b6b2e378961","slug":"3-deaths-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे काल बने ट्रक, दो बहनों समेत 3 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे काल बने ट्रक, दो बहनों समेत 3 की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा स्थानीय लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को दो अलग अलग हादसे में दो बहनों समेत तीन लोगों की जान चली गई। पहले हादसे में अपने जीजा के यहां एक शादी समारोह में जा रही दो बच्चियों की हाइवे पार करते समय ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दूसरी घटना में एक फैक्ट्री से काम कर बाइक से घर जा रहे युवक को उमरन के पास एक ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इन हादसों को देखकर लोगों के आंखों से आंसू छलक उठे।
चौकी क्षेत्र के रनियां पड़ाव में शनिवार की दोपहर के समय दो बहनों अपने रिश्तेदारों के यहां से जा रही थी। कोहली ढाबा के सामने कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। मौके पर एक की मौत हो गई। दूसरे की जिला अस्पताल में सांसे थम गई। अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव निवासी कंचन (11) और खुशबू (14) पुत्री मनोज गुप्ता अपने जीजा अनूप गुप्ता के चचेरे भाई दीपक गुप्ता के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थीं।
रनियां में उतरकर हाइवे पार करते समय कानपुर की ओर आ तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। कंचन ट्रक के पहले पहिये में फंसकर 50 मीटर दूर घिसटती चली गई और खुशबू ट्रक के पीछे पहिये के नीचे फंस गई। कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। खुशबू की कुछ देर तक सांसे चलती रही, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सांसे थम गई। सूचना मिली तो परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। शादी का माहौल मातम में बदल गया। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक भाग निकला।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय हरपाली गांव निवासी राम बहादुर (40) पुत्र राम सिंह टोल प्लाजा स्थित एक फैक्ट्री मे कार्य करता था। सुबह 7 से 2 बजे की शिफ्ट खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी उमरन चौराहे पहुंचते कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे रामबहादुर की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं ल गाए था। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।