फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   25 thousand prize killers arrested in encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize killers arrested in encounter
पुलिस गिरफ्त में इनामी हत्यारोपी।
कानपुर देहात। युवक की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने फायरिंग कर पीछा करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल मैग्जीन, छह कारतूस, दो खोखा, एक मोटर साइकिल, आधार कार्ड, पैन व अलग-अलग कंपनियों के 12 सिम मिले। उसका साथी फरार हो गया है।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव में अगस्त 2017 में सिर कटी लाश मिली थी। उस घटना का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। सिर कटी लाश सहायल औरैया के एक युवक की थी। प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई थी। घटना का खुलासा करते हुए एसपी राधेश्याम ने बताया कि रविवार रात मंगलपुर रोड में डेरापुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक चालक ने यू टर्न लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार युवक ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान पुलिस ने बचाव में दो राउंड फायरिंग की और बाइक सवार एक युवक को फत्तेपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम सोनू कुशवाहा उर्फ राजवीर निवासी दहू कंचौसी औरैया बताया। उसने अपने फरार साथी का नाम बलराम यादव निवासी अघारा दिबियापुर औरैया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने सोनू कुशवाहा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि अगस्त 2017 में कटेही डेरापुर के साथी बबलू कठेरिया के साथ मिलकर उसके बहन के प्रेमी भटौली सहायल औरैया के पप्पू उर्फ वारेलाल की हत्या की थी। बहन से प्रेम प्रसंग चलने के कारण बबलू, पप्पू से बेहद नाराज था। उसने पप्पू को बुलाकर कंचौसी के शराब ठेके पर शराब पिलाई थी। इसके बाद अपने गांव कटेही ले गया था। वहां गांव के बाहर पेड़ के नीचे बैठकर फिर शराब पी।


अत्यधिक नशे में होने के बाद बबलू पप्पू को घसीटकर पास के बाजरा के खेत में ले गया। वहां चाकू निकाल उसकी गर्दन रेत कर सिर धड़ से अलग कर दिया। वह इस बीच पप्पू के पैर पकड़े रहा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सोनू कुशवाहा पर कानपुर नगर व देहात के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed