फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   200 MW Solar Plant in Ghatampur

घाटमपुर में लगेगा 200 मेगावाट का सोलर प्लांट

Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील क्षेत्र में जल्द ही 200 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगने जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बिजली विभाग से इसकी आख्या मांगी थी। विभाग के अधिशाषी अभियंता जेएन कौशल ने बताया कि पत्र के अनुपालन में उनके स्तर से आख्या बनाकर भेजी गई है, जिसमें सोलर पावर प्लांट की आवश्यकता बताई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमलरानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से घाटमपुर क्षेत्र को भरपूर मात्रा में बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोलर पावर प्लांट लगवाने की मांग की थी। बताया कि विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय से इस बाबत आख्या मांगी गई है। बताया कि 24 फरवरी को भेजी गई रिपोर्ट में उन्होंने तहसील की यमुनापट्टी में बन रहे 1800 मेगावाट के नेयवेली पावर प्लांट का हवाला देने के साथ ही 200 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट भी लगवाए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कहा है कि इसके लगने से घाटमपुर इलाके के लोगों को अनवरत बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। वहीं, विधायक कमलरानी ने बताया कि 200 मेगावाट क्षमता के विद्युत पावर प्लांट लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जगह चयनित करने के लिए सर्वेक्षण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed