{"_id":"5925e7444f1c1b9430535d85","slug":"20-handpum-rebore-in-every-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लाक में 20 हैंडपंप रिबोर करेगा जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लाक में 20 हैंडपंप रिबोर करेगा जल निगम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
हैंडंपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने जिले में दौ सौ हैंडपंप रिबोरिंग के लिए जल निगम को दिए हैं। जल निगम दो दिन में सर्वे कर हैंडपंपों का रिबोर सुनिश्चित कराएगा। हर ब्लाक में 20 हैंडपंप रिबोर होंगे। इसके लिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बुधवार को जल निगम के समस्त इंजीनियर फील्ड में सर्वे कार्य में जुटे रहे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने हैंडपंप रिबोरिग और लगाने का काम ग्राम पंचायत के हवाले किया था। लेकिन, मौजूदा समय में हालात यह हैं कि किसी भी ग्राम पंचायत के पास रिबोरिंग के लिए प्रशिक्षित मिस्त्री और मशीन नहीं है। ग्राम पंचायतों को खाते में रिबोरिंग के नाम धनराशि भी नही मिली है।
वहीं, सरकार ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को फौरी राहत देने के लिए अति आवश्यक हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये जल निगम को जारी कर दिए हैं। इसके तहत पूरे जिले में 200 हैंडपंप रिबोर किए जा सकेंगे। इस तरह विभाग ने 20 हैंडपंप प्रति ब्लाक का लक्ष्य तैयार किया है। इसके लिए इंजीनियरों एवं ठेकेदारों की टीम सर्वे में जुटी हुई नजर आई। विभागीय जानकारों के मुताबिक ग्राम पंचायतों के पास मशीन और मिस्त्री नहीं होने के कारण रिबोरिंग में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल किसी ग्राम पंचायत में काम शुरू नहीं किया गया है।
लोगों का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में हैंडपंप नहंी सुधरेंगे तो कब होंगे। इस संबंध में जल निगम के अधिशाषी अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि 200 हैंडपंप रिबोर करने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट रिलीज किया है। इसके लिए सर्वे करवाया जा रहा है, जल्द ही रिबोर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों पहले ब्लाकस्तर पर करवाए गए एक सर्वे में पूरे जिले से 34 सौ हैंडपंपों की सूची सामने आई थी। यह हैंडपंप आज भी रिबोरिंग के इंतजार में हैं। सरकार ने उक्त हैंडपंपों के लिए एक भी रुपये नहीं दिया गया है लेकिन यह रिबोरिंग का काम जरूर ग्राम पंचायतों को हैंडओवर कर दिया है। ग्राम प्रधान पैसे के अभाव में काम नहीं करा रहे हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।