{"_id":"597504364f1c1b4d608b4938","slug":"16-new-patients-get-fever-in-village-baquaniya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौछानियां गांव में बुखार के 16 और नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौछानियां गांव में बुखार के 16 और नए मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव विकास खंड के बौछनियां गांव में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को सोलह नए मरीज मिले। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। रविवार को भी स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप करके मरीजों का चेकअप किया और दवाएं बांटीं। वहीं, बुखार के नए मरीज मिलने पर 13 की रक्त जांच के लिए स्लाइडें बनाई गईं।
गांव निवासी दयाशंकर यादव की पत्नी राजरानी की हालत सही न होने पर उसको कानपुर रेफर किया गया है। ग्राम प्रधान राजू यादव ने बताया कि गांव के लोग मिलकर गलियों में सफाई अभियान भी चालू किए हैं।
रविवार को बिठूर के पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला बौछनियां गांव पहुंचे और बीते दिनों डेंगू की चपेट में आकर मरने वाले चंद्रजीत यादव और अमर सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। पूर्व विधायक ने बुखार पीड़ित लोगों के भी हालचाल लिए। उन्होंने कहा कि गांव में फैली गंदगी और सफाई कर्मचारियों के न आने के मुद्दे को वह संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने गांववालों को भी घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।