फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   122 bigha wheat crop report sent

122 बीघे गेहूं की फसल की रिपोर्ट भेजी

Wed, 12 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Wed, 12 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
122 bigha wheat crop report sent
जले खेतों में बिखरी पड़ी गेहूं की बालियां।
मैथा ब्लाक के लालपुर, जोरावरपुर, बिड़ाहरा, बलुआपुर के अलावा बैरी असई में सोमवार की दोपहर आग लग गई थी। मैथा तहसील प्रशासन ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व मंडी समिति को भेजी गई है। इन गांवों में 16 लाख रुपये की गेहूं की फसल जलने का अनुमान तहसील प्रशासन ने लगाया है। 122 बीघा गेहूं की फसल जलने की रिपोर्ट सोमवार की देररात तैयार की गई थी।
विज्ञापन


कानूनगो सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बलुआपुर, लालपुर, बिड़ाहरा, जोरावरपुर में 99 किसानों की 114 बीघा व बैरी असई में 11 किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। बैरी असई में दो घर जले थे। बलुआपुर मौजा के चार गांवों के किसानों की 15 लाख 17 हजार 8 सौ नुकसान का आकलन किया गया है। बैरी असई के ग्यारह किसानों को 1 लाख 4 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया। रिपोर्ट किसानों को सहायता दिलाने के लिए मंडी समिति भेजी गई है।
विज्ञापन



आग की चपेट में आए किसानों के आंखों में आंसू जली फसल को देखकर निकल रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह ने किसानों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। भाजयुमो कानपुर परिक्षेत्र के सह प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह ने किसानों को सहायता राशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed