{"_id":"5a68e50a4f1c1bd34b8b4c57","slug":"12-schemes-released-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12 योजनाओं का लोकार्पण कर दी सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12 योजनाओं का लोकार्पण कर दी सौगात
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
यूपी दिवस पर संबोधित करते डीएम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश दिवस लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात के साथ मनाया गया। प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। जिले में विकास के लिए करोड़ों रुपये की 12 योजनाओं का लोकार्पण व 7 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एलईडी वैन से सरकार की योजनाएं प्रसारित की गई।
यूपी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाई जा रही है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने 7487.07 लाख से कराए गए विकास 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, तथा 692.71 लाख रुपये से होने वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लघु व सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी योजना के तहत कुल 82034 किसानों में से 45528 पात्र किसानों का 239.14 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया है।
विज्ञापन
किसानों के लिए बेहतर साबित होने वाली प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना के तहत जिले में 61698 किसानों का बीमा कराकर 5.97 करोड़ की धनराशि बीमा कंपनी को भुगतान की गई।
इसी तरह से 75064 किसानों का बीमा कराकर 5.89 करोड़ की धनराशि खर्च की गई।
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया जिसमें 9779 अतिक्रमणकर्ताओं को चिंहित किया गया इनके कब्जे से अबतक 233.284 हेक्टेयर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई जा चुकी है। जबकि, अवैध कब्जे से संबंधित मिली 6054 शिकायतों में से 6024 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिले में सात भू-माफिया चिंहित किए गए हैं छह पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वाला योजना के तहत 1 लाख 11 हजार 513 महिलाओं को गैस के कनेक्शन दिए गए।
उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना, पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, अजीत पाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सीडीओ केदारनाथ सिंह, एसपी रतनकांत पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर, सीएमओ सुरेंद्र रावत, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डिप्टी सीएमओ वीपी सिंह, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, बीएसए पवन कुमार तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
इन योजनाओं का लोकार्पण
1 - बस डिपो तथा वर्कशाप माती
2 - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बारनपुर कहिंजरी
3 - जिला अस्पताल में सौ बेड का महिला विंग शुरू
4 - जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर
5 - कलक्ट्रेट में मीटिंग हाल के सौंदर्यीकरण का कार्य
6 - गुबार से पिचौरा यमुना घाट तक संपर्क मार्ग
7 - राजस्व ग्राम रोहिणी का मजरा डेरा बंजारा संपर्क मार्ग
8 - देवीपुर से डेरा बंजारन संपर्क मार्ग
9 - सिकंदरा-झींझक रसूलाबाद मार्ग के राजस्व ग्राम मानपुर संपर्क मार्ग
10 - राजस्व गांव सुरासी का मजरा भटेलनपुरवा संपर्क मार्ग
11 - रनियां में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र
12 - दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के 616 गांवों व मजरों के विद्युतीकरण व संयोजन निर्गत करने का कार्य
इन योजनाओं का शिलान्यास
1- अकबरपुर में किसान कल्याण केंद्र
2- मैथा ब्लाक के बाघपुर में राजकीय नलकूप
3 - मलासा ब्लाक के मुरलीपुर गांव में राजकीय नलकूप
4 - सिकंदरा ब्लाक के मनकापुर गांव में राजकीय नलकूप
5 - झींझक ब्लाक के साधूपुर गांव में राजकीय नलकूप
6 - भोगनीपुर के दोहरापुर व मुंगीसापुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र
7 - सट्टी में 33/11 केवी उपकेंद्र का शिलान्यास