{"_id":"5bf1c151bdec2267b36acd8d","slug":"11181-examinees-sitting-in-tet-not-reaching-653","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी में 11181 परीक्षार्थी बैठे, 653 नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी में 11181 परीक्षार्थी बैठे, 653 नहीं पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर परीक्षा केंद्र के बाहर लगी परीक्षार्थियों की भीड़।
कानपुर देहात। जिले में सख्त माहौल में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीटीई) संपन्न हुई। कुल 11181 परीक्षार्थियों में 653 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम व एसपी कालेजों में निरीक्षण करते रहे। वहीं, शिक्षा विभाग के सचल दल भी केंद्रों में छापेमारी करते रहे। परीक्षा के दौरान जिले में कहीं से भी बड़ी गड़बड़ी बात सामने नहीं आई।
रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर हुई परीक्षा में सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7795 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 438 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, शाम की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर में 3386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 215 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। जिले में कुल 11181 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 653 ने परीक्षा छोड़ दी।
केंद्रों पर प्रवेश के दौरान प्रवेश पत्र चेक कर परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश कराया गया। वहीं, गेट पर ही वीडियोग्राफी कराई गई, जिससे पूरे मामले की रिकार्डिंग होती रही। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में परीक्षा प्रक्रिया कैद हुई। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व पहचान पत्र भी जांचे गए। इधर, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी राधेश्याम ने अकबरपुर, रूरा, पुखरायां, बाढ़ापुर आदि केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीआईओएस अरविंद कुमार व बीएसए संगीता सिंह ने केंद्रों में परीक्षा व्यवस्था देखी। वहीं केंद्रों पर पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे। पर्यवेक्षकों ने अपने सामने उत्तर पुस्तिकाओं को सील पैक कराया।