फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   11 shops sealed by illegal occupation

अवैध कब्जा कर बनाई गईं 11 दुकानें सीज

Thu, 10 May 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
  11 shops sealed by illegal occupation
दुकान को सील करता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीतरगांव विकास खंड के कुड़नी कसबे में अवैध कब्जा करके बनवाई गई दुकानों को प्रशासन ने सीज कर दिया है। नायब तहसीलदार श्याम नारायण शुक्ला की अगुवाई में पहुंची टीम ने दुकानों का सामान बाहर निकलवाने के बाद उनको सील कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कुड़नी कसबे के पूर्व प्रधान रामराज कुशवाहा ने करीब 10 वर्ष पहले पशु मरघट के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा करके वहां 11 दुकानों का निर्माण करवा लिया था। पूर्व प्रधान ने दुकानें किराए पर उठा रखी हैं। बुधवार को राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार और लेखपाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान के खिलाफ तहसीलदार की अदालत में वर्ष 2015 से अवैध कब्जे का मुकदमा चल रहा था। जिसमें पूर्व प्रधान को अवैध कब्जे का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर कुड़नी कस्बे में बनी अवैध दुकानों को सीज कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि दुकानें सीज करने से पहले अवैध कब्जेदार और दुकानदारों को नोटिस जारी करके उनको खाली करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राजस्व टीम देख दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी अपना सामान समेटकर दुकानों से बाहर कर लिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों और तमाशबीनों की भारी भीड़ मौजूद रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed