फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   103 kilogram clippers arrested with tortoise smuggler

103 किलोग्राम कैलिपी संग कछुआ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Apr 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
103 kilogram clippers arrested with tortoise smuggler
एसटीएफ की निगरानी में कछुआ तस्कर और ट्रक चालक।

विज्ञापन
घाटमपुर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने सोमवार को जहानाबाद रोड पर एक ट्रक से 103 किलोग्राम  कछुओं की कैलिपी (झिल्ली) बरामद की है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत बताई गई है।

एक किलोग्राम कैलिपी के लिए औसतन 50 से 70 कछुओं को मारा जाता है। टीम ने तस्कर और ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ यूनिट के प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने दोपहर 12:30 बजे जहानाबाद रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रक को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने तलाशी में ट्रक के टूल बाक्स में रखी पांच बोरियां और दो बैगों में कछुओं की कैलिपी (झिल्ली) बरामद हुई है। टीम ने बिहार के जयपुर डोला, गया निवासी ट्रक चालक राजेश यादव और भोगांव, मैनपुरी निवासी कछुआ तस्कर तिलक राज सिंह को दबोच लिया। एसटीएफ अफसरों के मुताबिक तिलक राज ने बताया है कि वह कैलिपी को बकेवर, इटावा से मालदा, पश्चिम बंगाल लेकर जा रहा था।

वह स्थानीय स्तर पर पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कैलिपी खरीदता था। चंबल, यमुना और सेंगुर नदियों से स्थानीय शिकारी कछुओं का शिकार कर उनकी कैलिपी तैयार कर बेचते हैं।


वहीं, ट्रक चालक ने बताया कि बकेवर से मालदा तक माल पहुंचाने के लिए उसे चार हजार रुपये भाड़ा मिलना था। कछुआ पकड़ने के बाद उनको मार देते हैं। इसके कछुओं को काटकर खाल और मांस निकालते हैं। कछुआ की खाल पकाने के बाद सुखाते हैं। यही कैलिपी कहलाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed