फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   103 bigha wheat crop from fire

आग से 103 बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 09 Apr 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
103 bigha wheat crop from fire
अाआग - फोटो : अमर उजाला
 कसबे के माल का पुरवा कहिंजरी और कानपुर रोड के पास खेत में लगी आग से 103 बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। सूचना देने के बावजूद दमकल के देर पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने किसी तरह ग्रामीणों को सांत्वना देकर शांत करवाया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह कहिंजरी मालपुरवा मार्ग स्थित आठ बीघे गेहूं की फसल में  आग लग गई। फसल राख में तब्दील हो गई। मौके पर दमकल गाड़ी के देर से पहुंचने पर किसानों ने कानपुर रोड जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों पर पथराव भी किया। लेकिन दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों का आरोप था कि दमकल के फोन मिलाते रहे, लेनिक किसी ने नहीं रिसीव किया। वहीं, कहिंजरी में  कमलाकांत व गोविंदकांत त्रिवेदी निवासी बड़ागांव के खेत जलकर नष्ट हो गए। इन खेतों को  बटाई पर बउआ जोशी लिए था।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में कसबे के कानपुर रोड स्थित स्नेहलता गुप्ता डिग्री कालेज के पास स्थित 95 बीघा गेहूं की फसल में आग से जलकर नष्ट हो गई। बता दें कि तेज हवा के झांकों से आग की लपटों ने कहर बरपाया। अग्निकांड में रामशंकर यादव, मुकेश, सुघरलाल, शिवकुमार निवासीगण जमनी निवादा, अशर्फ ीलाल, शिव सिंह, रमेश, छम्मीलाल, मनोज, जयचंद्र, फू ल सिंह, विशंभर निवासीगण कठिका बुझवा, अवधेश कुमार निवासी झींझक की फसल जलकर नष्ट हो गई हैं। अपनी साल भर की मेहनत पल भर में जलते देखकर किसान व उनके परिजन फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जलती बीड़ी फेंकने से आग लगी है। उधर, कसबे में दो जगहों पर लगी भीषण आग की सूचना के बावजूद दमकल के देर से आने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और रोड जाम कर दिया। आग की सूचना पर एसडीएम राजीव पांडेय, एसओ अनिल मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसीलदार संदीप केला व क्षेत्रीय लेखपाल रवींद्र शुक्ला को कहिंजरी भेजा गया है। आकलन रिपोर्ट आते ही आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed